एजेंसी
हरारे : भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है. फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराया. यह छठी बार है जब भारत अंडर-19 में विश्व विजेता बना है. वैभव सूर्यवंशी के 175 रन और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन ने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई है. इंग्लैंड की पूरी टीम 40.2 ओवर में 311 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड के पास मौका था कि वो 28 सालों से चले आ रहे अपने खिताबी सूखे का अंत करे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए।वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा, जिसके लिए उन्होंने सिर्फ 55 गेंद खेलीं. इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के विल मलाजचुक के नाम है, जिन्होंने हाल में विंडहोक में जापान के खिलाफ 51 गेंद में सैकड़ा बनाया था।
भारत के 14 साल के सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी ने महज 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 80 गेंद में 175 रन बनाए. उन्होंने अपने स्कोर में 15 चौके और 15 छक्के लगाए. उनको थॉमस रेव ने मैनी लम्सडेन की गेंद पर कैच पकड़ा. म्हात्रे (51 गेंद में 53 रन) अपना अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद आउट हो गए. भारतीय टीम के 100 रन 14वें ओवर में पूरे हो गए थे.
विहान मल्होत्रा 30 रन बनाकर आउट हुए. यह टीम का चौथा विकेट था. उन्हें जेम्स मिंटो ने बेन डॉकिन्स के हाथों कैच कराया. वेदांत त्रिवेदी 32 रन की पारी खेलने के बाद आउट हुए. क्रीज पर अभिज्ञान कुंडू और आरएस अंबरीश मौजूद हैं. भारत के 9 विकेट गिरे. टीम का स्कोर 411 रहा.
भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा जिसके लिए उन्होंने सिर्फ 55 गेंद खेलीं. उन्होंने अपनी पारी के साथ रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी. सूर्यवंशी ने 80 गेंद में 175 रन बनाए और अब वह अंडर-19 क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन (71 गेंदों में) बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इसी टूर्नामेंट में इसी मैदान पर स्कॉटलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के बेन मेयेस का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 98 गेंदों के सबसे तेज 150 रन बनाए थे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


