पाकुड़। नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की कवायत तेज हो गई है। नगर परिषद में 01 से लेकर 21 वॉट तक विभाजित है। जिसमें 89 उम्मीदवार वार्ड पार्षद के लिए खड़े हैं। सभी उम्मीदवार अपने-अपने वार्ड में संपर्क साधना शुरू कर दिया है। इसके साथ वे वार्ड में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने, स्वच्छता, जल, बिजली, अध्यापन, साफ सफाई आदि की वादा कर रहे हैं। सभी को चुनाव चिन्ह आवंटित है। चुनावी गाड़ी अपने-अपने चुनाव क्षेत्र में प्रचार में जुट गए हैं। स्थानीय लोग फूलमाला पहनाकर उम्मीदवारों की स्वागत कर रहे हैं। वार्ड में आए प्रत्याशियों का जोरदार सम्मान किया जा रहा है। प्रत्याशियों द्वारा क्षेत्र को ताजमहल बनाने और विकास की गंगा बहाने की बात कर रहे हैं। प्रत्याशी सोशल मीडिया के सहयोग से वीडियो बनाकर जोर-जोर से प्रचार कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता उम्मीदवारों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। कुछ स्थानों पर पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे से नाराज दिखे। हर गली मोहल्ला में चुनावी रंग देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही अध्यक्ष पद के लिए 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान अपने भाग्य का आजमाइश कर रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए
1 सम्पा साहा चुनाव चिन्ह बाल्टी
2 पूनम देवी चुनाव चिन्ह छड़ी
3 ज्योति दुबे चुनाव चिन्ह एयर कंडीशनर
4 शबरी पाल चुनाव चिन्ह बक्सा
5 मीता पांडे चुनाव चिन्ह चूड़ियां
6 मुकुल भट्टाचार्य चुनाव चिन्ह बैटरी टॉर्च
7 मोनिता कुमारी चुनाव चिन्ह बेंच
8 शेख सेलिना सुल्तान चुनाव चिन्ह इटें
9 सीमा सोनी भगत चुनाव चिन्ह कैमरा
10 रीता देवी चुनाव चिन्ह बिस्कुट
सभी वार्ड वाइज संपर्क साधना शुरू कर दिया है। मेंबर द्वारा बताया जा रहा है कि इस बार वोटिंग इलेक्ट्रॉनिक मशीन से नहीं बल्कि वायलेट पेपर पर होगा। आपको हमारे चुनाव चिन्ह पर मतदान करना है। मतदाता भी सभी को आश्वासन दे रहे हैं। इससे सभी प्रत्याशी खुश है और सभी ने अपनी अपनी जीत की दवा कर रहे हैं। इस वर्ष बूथ क्षेत्र को तंबाकू निश्चित क्षेत्र घोषित किया गया है। 23 फरवरी को स्पष्ट हो जाएगा की जनता ने ताजमहल को सपना दिखाने वाले को अपना बहुमत दिया या फिर अपना विवेक का परिचय देते हुए किसको अपनाया और किसको छोड़ा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


