झामुमो का 46वां झारखंड दिवस धूमधाम से संपन्न
हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर किया कारारा हमला
दुमका। 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में झामुमो का 46वां झारखंड दिवस संपन्न हो गया। यह कार्यक्रम रविवार शाम शुरू हुआ यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।सीएम हेमंत सोरेन और पहली बार झारखंड दिवस के मंच पर पहुंची सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन उत्साह से लवरेज दिखीं। सीएम हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर करारा हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश के सभी राज्यों का माई बाप होते है। सभी राज्यों पर बराबर नजर रखनी चाहिए। खासकर पिछड़े राज्यों पर विशेष नजर रखनी चाहिए,लेकिन आज हम सिर्फ देने वाले बन गए हैं, हमें मिलता कुछ भी नहीं है। हमें अपने हक और अधिकार पाने के लिए भी लड़ाई लडऩी पड़ती है।यह बजट लोक लुभावन और जिन राज्यों में चुनाव उसके मद्देनजर बजट पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में झारखंड को ठगने का काम किया है।ठंड भरी रात में खुले आसमान के नीचे बैठ कर समर्थक अपने नेताओं का भाषण सुनते रहे।उन्होंने बजट में बिहार को मिले राशि और सुविधा से झारखंड की तुलना करते हुए कहा कि खनिज सम्पदा में जब झारखंड आगे है तो बिहार को कैसे ज्यादा लाभ मिल सकता है? झारखंड के मुख्यमंत्री ने दिल्ली चुनाव में फ्री की रेवड़ी को केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि अगर हम बांटते हैं तो गलत है और जब वे बांटते हैं तो सही है,यह अद्भुत स्थित है?