कोलकाता । 73वें पश्चिम बंगाल राज्य एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जो कि कोलकाता में 20-06-2025 से 22-06-2025 के बीच सम्पन्न हुई। ओबीसी एसोसिएशन के मैदान में चित्तरंजन एथलेटिक्स क्लब के बच्चों निरंतर प्रेक्टिस करते हैं I इसमें से 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें 2 स्वर्ण 2 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 6 पदक जीते।
पुरुष विभाग में दीपेन्द्र कुमार यादव नें 1500 मीटर की दौड़ में 4 मिनट 06 सेकेंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता।
पुरुषों के अंडर 23 विभाग में शुभदीप गराई नें 10000 मीटर की दौड़ में 35 मिनट 05 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता।
महिलाओं की अंडर 23 विभाग में अनुभा दास नें 400 मीटर की दौड़ में 58:30 सेकेंड का समय निकालकर और 800 मीटर की दौड़ में 2 मिनट 23 सेकेंड का समय निकालकर 2 रजत पदक प्राप्त किया।
पुरुष विभाग की 400 मीटर की दौड़ में हिमाद्री बारुई ने जीवन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण जीता। उन्होंनें यह दौड़ 48:80 सेकेंड में पूरी की। अंत में अंडर 14 बालक विभाग में ट्राएथलाॅन प्रतियोगिता में आदर्श कुमार यादव नें नया मीट रेकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
चित्तरंजन एथलेटिक्स क्लब के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना जलवा दिखाएंगे।
चित्तरंजन एथलेटिक्स क्लब के कोच दिनेश यादव और सुरजीत कुमार सिंह नें विश्वास जताया कि निकट भविष्य में क्लब के खिलाड़ी अधिक संख्या में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर और ज्यादा पदक प्राप्त करेंगे।
आज विजेता खिलाड़ियों को चित्तरंजन के सरदार पटेल कल्याण काम्प्लेक्स में चित्तरंजन रेल अन्य पिछड़ी जाति कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष श्री रजनीश प्रसाद एवं सचिव श्री गुलाब यादव एवं संयुक्त सचिव श्री शरतचंद्र महतो की गरिमामयी उपस्थिती में सन्मानित किया गया। इस मौके पर संगठन के सदस्य श्री श्रवण कुमार रजक, श्री राज कुमार सिंह सहित संगठन के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now