अखबार में छपी हेमंत सोरेन की तस्वीर देख बाबा कहते हैं,यह तो मेरी तस्वीर है
दूसरे राज्यों में भी झामुमो बाहें फैलाएगा, देश को है हेमंत सोरेन की जरूरत:कल्पना सोरेन
सोच और इरादा नेक हो तो अबुआ सरकार और हेमंत दादा को आप बार-बार चाहेंगे
कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा ने डबल इंजन सरकार की ताकत से झारखंड को लूटा
दुमका।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और झामुमो विधायक कल्पना सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नए लुक की चर्चा करते हुए कहा कि गुरुजी भी हेमंत जी को अपना प्रतिबिंब मानते हैं।दुमका में झामुमो के 46 वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि अखबारों में हेमंत जी तस्वीर देख कर जब बाबा से पूछते हैं तो वे कहते हैं कि यह तो मेरी तस्वीर है।कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत जी के दिल में वही तड़प है जो दिशोम गुरु में है।वे उनके प्रतिविम्ब की तरह हैं। गुरुजी के सपनों को आपके हेमंत दादा पूरा करेंगे।
दुमका में 46 वें झामुमो स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए झामुमो विधायक कल्पना सोरेन के कहा अब झामुमो का विस्तार देश के दूसरे राज्यों में भी किया जाएगा।उन्होंने कहा कि झामुमो अब दूसरे राज्यों में भी अपनी बाहें फैलाएगा। आज देश को हेमंत सोरेन की जरूरत है।आप सभी को हेमंत सोरेन की आर्मी बन कर खड़े रहना है।कल्पना सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन की चर्चा करते हुए कहा कि गुरुजी ने
झारखंड को एक नया आयाम और पहचान देने के लिए पूरा जीवन लगा दिया।
कल्पना सोरेन ने राज्य में दोबारा हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनने के लिए जनता के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सोच और इरादा नेक हो तो अबुआ सरकार और हेमंत दादा को आप बार-बार चाहेंगे।
कल्पना सोरेन ने 31 जनवरी 2024 की घटना को याद करते हुए कहा कि उस दिन झूठा आरोप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया था।
कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा ने डबल इंजन सरकार की ताकत से झारखंड को लूटा। जबकि झारखंड की जनता की ताकत से हेमंत सोरेन की सरकार बनी।हेमंत सोरेन गरीबों के कल्याण की योजनाएं चला रहे थे।इसलिए भाजपा की सरकार ने साजिश कर झूठे आरोप में उन्हें जेल भेज दिया।इस कठिन वक्त में भी झारखंड की जनता ने झारखंड का सिर झुकने नहीं दिया।लोकसभा चुनाव में हेमंत सोरेन के जेल में रहने के बाद भी राज्य की 5 रिजर्व सीटों पर भाजपा की हार हुई।हमलोगों की जीत हुई।
झारखंड की जनता ने यह साबित कर दिया कि शेर को पिंजरे में बंद करने पर भी अबुआ सरकार बनी।झारखंड में अबुआ सरकार और आपया सरकार ही चलेगी।
कल्पना सोरेन ने कहा कि हूल एक विश्वास है जो हम सब के सीने में है।यह दहकते रहेगा क्योंकि अभी हमलोगों का केंद्र से एक लाख करोड़ नहीं मिला है। इस कार्यक्रम को दुमका के सांसद सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता नलिन सोरेन, पार्टी के वरिष्ठ नेता महेशपुर विधानसभा के विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी, राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, मंत्री हफीजुल अंसारी, मथुरा महतो, शिकारीपाड़ा के विधायक आलोक सोरेन, सांसद विजय हांसदा, सारठ विधानसभा से चुन्ना सिंह, जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन सहित संथाल परगना क्षेत्र के विधायकों ने बारी-बारी से अपने विचार रखा । यहां बता दें कि पार्टी के नेता भाषण देने के पूर्व पार्टी का झंडोतोलन किया गया। उसके बाद सीएम हेमंत सोरेन को जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की ने मुकुट पहना कर और सोल ओड़ाकर कर ग्रांड वेलकम किया गया। उसके बाद विधायक कल्पना सोरेन का भव्य स्वागत किया गया इसके बाद बारी-बारी से पार्टी के जितने वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्य हैं सभी का स्वागत किया गया। डॉक्टर लुईस मरांडी, हेमलाल मुर्मू गिरिडीह से विधायक सुदिव्या कुमार, मंत्री हफीजुल अंसारी अपना भाषण दिया। सभी विधायक केंद्र सरकार पर हमलावर दिखे भाजपा सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की गई।