दुमका। झारखंड राज्य की स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज 15 नवंबर 2025 को दुमका स्थित कन्वेंशन सेंटर में “रजत जयंती वर्ष” के अंतर्गत झारखंड स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन राज्य की ऐतिहासिक यात्रा, सांस्कृतिक समृद्धि और विकास की उपलब्धियों का सजीव प्रतिबिंब होगा। समारोह में राज्य के गौरव, जनजातीय परंपराओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम में नृत्य, संगीत, प्रदर्शनियों और प्रेरक वक्तव्यों के माध्यम से सशक्त, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील झारखंड की भावना को अभिव्यक्त किया जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से इस ऐतिहासिक उत्सव में भाग लेकर झारखंड की एकता, विकास और सांस्कृतिक वैभव का सम्मान करने की अपील की है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


