देवघर संताल एक्सप्रेस :- मंगलवार सुबह लगभग 05:30 बजे मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास एक दर्दनाक बस दुर्घटना हुई, जिसमें कुल 30 श्रद्धालु प्रभावित हुए। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई है, जबकि 25 श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को त्वरित चिकित्सकीय सुविधा प्रदान की जा रही है। इनमें से 8 गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं का इलाज एम्स, देवघर में जारी है, जबकि शेष 16 घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन और चिकित्सक घायलों की सतत निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा पीड़ितों के परिजनों को हर संभव सहायता और सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना की जांच प्रारंभ कर दी गई है।
उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई है कि सुबह लगभग 05:30 बजे मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं को सदर अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। दुर्घटना में 06 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई है और 24 श्रद्धालुओं घायल है, जिनमें 08 श्रद्धालुओं का एम्स में इलाज चल रहा है। शेष श्रद्धालु सदर अस्पताल में इलाजरत है।
मृतकों की सूची
1. सुमन कुमारी : सोनारा, परबतिया, गया
2. पीयूष : नया गांव, वैशाली
3. सुभाष तुरी (बस का ड्राइवर) चकरमा, मोहनपुर, देवघर
4. दुर्गावती देवी : पतराती, बेतिया
5. जानकी देवी : पतराती, बेतिया
6. देवकी प्रसाद, उम्र 35
घायलों की सूची
सिंटू कुमार रामगढ़ छत्तीसगढ़, स्वयं कुमार मिश्रा छत्तीसगढ़, लव कुश जहानाबाद, सुगंधा देवी बिहटा हरण संजू देवी बेटा हरण वैशाली हाजीपुर रवि पंडित वैशाली हाजीपुर ज्ञान देवी गीत देवी बसराम रामपुर छत्तीसगढ़, सुनील कुमार दास गया गांव सोनारा, अजीत कुमार पटना निखिल शर्मा रामगढ़, बाली राज प्रजापति एशिया देवी रामगढ़, हसिया देवी धगड़ा गांव उत्तर प्रदेश शीला सरोज सुशीला सरोज बेतिया, सजनी देवी बहादुरगंज परशुराम पटेल बहादुरगंज देवकी प्रसाद पटना कमल प्रसाद देवरिया जिला गांव घाट भीमरात शाह माधवपुर।
5 श्रद्धालुओं की मृत्यु और 23 के घायल होने की सूचना : स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया एक्स में देवघर के मोहनपुर में कांवरियों से भरी बस की भीषण दुर्घटना की जानकारी दी और इस घटना को बेहद हृदयविदारक बताया। अब तक 5 श्रद्धालुओं की मृत्यु और 23 के घायल होने की सूचना है। मैंने जिला प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सिविल सर्जन को घायलों के समुचित इलाज और गंभीर मामलों में हायर सेंटर रेफर सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।