खून लगा पत्थर मृतिका का पर्स, वोटर कार्ड व चप्पल बरामद
दुमका ब्यूरो
दुमका। जिले के जरमुण्डी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जरुवाडीह गांव के उत्तर-पूर्व रेलवे लाईन दक्षिण चुडामरा के खेत में पड़े गोबर खाद में एक औरत का गोबर खाद से ढका लाश पुलिस ने बरामद किया है। अनुसंधान के बाद पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सुकुमानी सोरेने की हत्या उसके देवर मंगल मुर्मू ने पत्थर से कूचकर कर दी थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने और महिला के पति को छोड़ देवर के साथ भागने के लिए तैयार नहीं होना हत्या का कारण बना। पुलिस ने अभियुक्त मंगल मुर्मू ने निशानदेही पर हत्या की इस घटना में प्रयुक्त खून लगा पत्थर, मृतिका का पर्स जिसमें मृतिका सुकुमानी सोरेन का वोटर कार्ड रखा हुआ है और मृतिका का चप्पल बरामद किया है।
—————————-
क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि जरमुण्डी थाना काढ स 67/2025 के तहत बीएनएस के धारा 103 (1़) और 238 (ए) के तहत दर्ज इस मामले में शव के पोस्टमार्टम के बाद मृतिका के मायके रामगढ़ थाना के अंतर्गत आने वाले गांव बुढाडंगाल द्वारा शव की पहचान सुकुमानी सोरेन के रुप में की गई। उन्होंने बताया कि कि सुकुमानी सोरेन को उनके देवर मंगल मुर्मू ने फोन कर 04 जून को जरमुण्डी रेलवे स्टेशनः बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि अनुसंधान के क्रम में गवाहों ने भी बताया कि 04 जून के शाम को ग्राम जरुवाडीह स्थित घटनास्थल पर एक लड़का और एक औरत पेड़ के छाया में बैठ कर बातचीत कर रहे थे। बरामद शव उसी का है। अनुसंधान के क्रम में मृतिका सुकुमानी सोरेन एवं अभियुक्त मंगल मुर्मू के फोन नम्बर का कॉल डिटेल और लोकेशन निकाला गया। घटना के समय मृतिका एवं अभियुक्त दोनों का टावर लोकेशन घटनास्थल पर पाया गया। उन्होंने कहा कि अभियुक्त मंगल मुर्मू ने पूछताछ के क्रम में अपना अपराध स्वीकार किया तथा बताया कि उसका अपने भाभी सुकुमानी सोरेन के साथ प्रेम प्रसंग था। वह अपनी भाभी को भगा कर बाहर ले जाना चाहता था परतु सुकुमानी सोरेन इससे इंकार कर रही थी। इसी बात के लेकर दोनों में बहस हो गया तथा सुकुमानी सोरेन ने देवर मंगल मुर्मू को थप्पड मार दिया । गुस्से में अभियुक्त मंगल मुर्म ने बगल में पड़े पत्थर से सुकुमानी सोरेन के सिर में प्रहार कर उसकी हत्या कर दिया तथा शव को बगल में पड़े गोबर खाद के ढेर में छिपा दिया।
————–