रांची । झारखंड के 12 जिलों में बुधवार को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। विभाग के अनुसार जिन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है उनमें दक्षिणी-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी जिले शामिल हैं। इन जिलों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें दक्षिणी-पश्चिमी ज़िलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां और उत्तर-पूर्वी जिलों में देवघर, धबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज शामिल हैं। वहीं 26 जून को राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी भाग के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर विभाग ने ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है।
वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 109.3 मिमी रिकॉर्ड की गई। साथ ही राजधानी रांची में 102.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री, जमशेदपुर में 33.6, डालटेनगंज में 34, बोकारो में 32.1 और चाईबासा में तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।