18 फ़ीसदी आबादी कर्ज लेकर कर रही है जीवन यापन
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में जानकारी देते हुए कहा, 28 राज्यों के किसानों पर औसतन 74121 रुपए का कर्ज है। भारत के 50.2 फ़ीसदी किसान कर्ज में डूबे हुए हैं। आंध्र के 93.2 फ़ीसदी किसान कर्जदार हैं। आंध्रा में प्रति किसान 2.45 लाख रुपए का कर्ज है। उत्तर भारत के राज्यों में 60.3 फ़ीसदी किसान बैंक के कर्जदार हैं। उत्तर भारत के किसानों पर औसतन 1.13 लाख का कर्ज है। मध्य प्रदेश के 48.4 फ़ीसदी किसानों पर बैंक का औसत कर्ज 74420 रुपए है।
उधार लेकर जीवन यापन
केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने राज्यसभा में जानकारी देते हुए कहा राजस्थान की आबादी का 13.48 फ़ीसदी,महाराष्ट्र में 12.25 फ़ीसदी, हरियाणा में 11.89 फ़ीसदी, मध्य प्रदेश में 11.41 फ़ीसदी, गुजरात की 10.74 फ़ीसदी आबादी के ऊपर बैंक का कर्ज है। यदि इस कर्ज को परिवार के साथ जोड़ लिया जाए तो लगभग 40 फीसदी से अधिक परिवार बैंक से कर्ज लेकर अपना खर्च पूरा कर रहे हैं।