जामताड़ा। साइबर ठगी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता ने प्रेस वार्ता के दौरान देते हुए बताया कि गुप्त सूचना पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में एक निर्माणाधीन मकान में छापा मारा गया। पुलिस निरीक्षक चन्द्रमणि भारती के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में चार साइबर ठगों को रंगेहाथ पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में अइयाज अंसारी (23) और आशिक अंसारी (24) दिघारी गांव के रहने वाले हैं। वाजीद अली (24) जशपुर का है। अजहर अंसारी (27) लकराखोंदा, देवघर से है। पुलिस टीम में पुअनि राहुल राज और सअनि स्टेनली हेम्ब्रम समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने इनके पास से 12 मोबाइल, 16 सिम कार्ड, एक चेकबुक और एक मोटरसाइकिल जब्त की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये गिरोह एसबीआई योनो के ग्राहकों को व्हाट्सएप पर फर्जी लिंक भेजता था। लिंक के जरिए एपीके फाइल डाउनलोड कराई जाती थी। फिर केवाईसी के नाम पर खाताधारकों की गोपनीय जानकारी ली जाती थी। इसके बाद ई-वॉलेट से रकम उड़ा ली जाती थी। इनका नेटवर्क उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम तक फैला था। पुलिस ने जामताड़ा साइबर थाना में केस दर्ज किया है। चारों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता ने कहा कि जिले में साइबर ठगों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now