देवघर। शिक्षक दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष जागृति मंच के तत्वाधान में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सूरज झा,अवधेश प्रजापति,संत माइकल एंग्लो विद्यालय के निदेशक जेसी राज उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा दीप जलाकर किया। जिसमें मुख्य रूप से मंच के केंद्रीय अध्यक्ष उदय चक्रवर्ती,मुख्य संरक्षक दीपू झा,जिला अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह मौजूद थे। इस मौके पर शिवांश बोस ने तांडव नृत्य करके सबको तालिया बजाने पर बाध्य किया। वही दूसरी और श्रृष्टि बोस,सुष्मिता साहू ,कुहू दास,अभिषेक दास,चंद्रेश दास,रुद्र चक्रवर्ती, अनुरूपा साह,आकृति कुमारी,सीथी दास, अनन्या चौहान,मिस्टी सिन्हा,सृष्टि सिन्हा ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों मे खूब तालियां बटोरी। इस कार्यक्रम में मुनमुन बोस,सोनाली घोष, ट्रिना दत्ता ने सभी कलाकारों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। मंच संचालन दीपू झा और कृष्ण कुमार गुप्ता ने किया तथा राज अवधेश प्रजापति,सूरज झा,गौतम घौसाल ने शिक्षक और विद्यार्थी के संबंधों को बाखूबी उजागर किया। इस दौरान कृष्णा ठाकुर,मनोज कुमार,अनुभव घोष,शिवम कुमार,ओम कुमार,अशोक कुमार दास,निक्की कर्मकार अन्ना दास,सौरभ कुमार ,रूपा सिन्हा,रीना सिन्हा समेत अन्य मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now