श्वेता बनी प्रधानमंत्री, प्रभारी प्रधानाध्यापक ने पढ़ाया कर्तव्य का बोध
सरैयाहाट । +ब2 उच्च विद्यालय सरैयाहाट में सोमवार को बाल संसद का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री श्वेता रानी, उप प्रधानमंत्री मो नाज अंसारी, शिक्षा मंत्री शुभम कुमार, उप शिक्षा मंत्री मुन्नी कुमारी, उपस्थिति मंत्री सोनम कुमारी, उप उपस्थिति मंत्री रिंकी शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री शाहिद अंसारी, उप स्वास्थ्य मंत्री लकी कुमारी, पर्यावरण एवं जल मंत्री अरविंद दास, उप पर्यावरण एवं जल मंत्री रिया कुमारी, बाल सुरक्षा एवं आपदा मंत्री जीविका कुमारी, उप बाल सुरक्षा एवं आपदा मंत्री राधा कुमारी, खेल मंत्री धर्मवीर दास, उप खेल मंत्री विनीता सोरेन, कोशल विकास मंत्री आयुषी कुमारी, उप कौशल विकास मंत्री साक्षी कुमारी, पुस्तकालय एवं विकास मंत्री मला कुमारी, उप पुस्तकालय एवं विकास मंत्री आयुष कुमार बनाए गए। बाल संसद के चयनित सभी 18 सदस्यों को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बीरेंद्र कुमार ने उनके अधिकार व कर्तव्य का बोध कराया। उन्होंने बताया कि बाल संसद का गठन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किया जाता है। इसमें विद्यालय के शिक्षकों का सहयोग आवश्यक है। छात्रों के जीवन कौशल का विकास करने में बाल संसद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बाल संसद गठन से बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। किसी समस्या के निराकरण या अन्य विषयों पर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। विद्यालय भवन विद्यालय, परिसर तथा सरकारी संपत्ति को साफ-सुथरा तथा सुरक्षित रखने में बाल संसद की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। बाल संसद के चयनित छात्रों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां पूर्ण रूप से उठाने हेतु शपथ भी लिया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।