देवघर । मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। उनके आगमन पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, डीआईजी संथाल परगना अंबर लकड़ा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक सौरभ तथा अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर के बाहर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आगमन के अवसर पर पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे और प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां पूरी की गई थीं।
——————————————————————————————————————-
सपरिवार द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक, प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सपरिवार देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संकल्प कराया, जिसके बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक कर पूजा संपन्न की।
पूजा-अर्चना के उपरांत देवघर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को स्मृति चिन्ह भेंट किया और बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।


