आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क को जाम
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
राजमहल- राजमहल थाना क्षेत्र के कल्याणचक रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को पैसेंजर बैठाने मामले को लेकर टोटो चालकों के बीच हुई मारपीट की घटना में दो युवकों को चाकू एवं लोहे का रॉड से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. दोनो घायलो को परिजनों एवं राहगीरों द्वारा राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत एक को मृत्यु घोषित कर दिया एवं दूसरे का प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार राजमहल थाना क्षेत्र के दलाही निवासी हीरदम मंडल के दो पुत्र मंतोष कुमार मंडल उम्र 30 वर्ष एवं प्रीतम कुमार मंडल उम्र 35 वर्ष दोनों भाई टोटो एवं टेंपो चलाते हैं. पैसेंजर को चढ़ाने को लेकर विवाद हुई थी. इसके बाद दूसरे पक्ष के फोन के माध्यम से कई लोगों को बुलाकर दोनों भाई को चाकू व रॉड से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिसे राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों के द्वारा प्रारंभिक इलाज के दौरान मंतोष कुमार मंडल को मृत घोषित कर दिया. प्रीतम कुमार मंडल की स्थिति गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. वहीं घटना की सूचना पाकर राजमहल थाना पुलिस अस्पताल में पहुंचकर मामले की जानकारी ली. इधर मृतक के परिजनों एवं आक्रोशित ग्रामीणों ने तालझारी-तीनपहाड़ मुख्य सड़क को जाम कर न्याय की मांग कर रही है. घटना के बाद कल्याणचक स्टेशन परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है. इस संबंध में साहिबगंज मुख्यालय डीएसपी विजय कुशवाहा ने बताया कि कल्याणचक में एक अपराधी के द्वारा टोटो चालकों को चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में लोगो ने यहां सड़क को जाम किया है. बात हुई है पब्लिक से. बहुत जल्द हम लोग अभियुक्त को गिरफ्तार कर लेंगे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


