मुंबई । जून महीने की शुरुआत होने वाली है। अगर आपको जून के महीने में बैंक में कोई काम है तो ये खबर खास आपके लिए है। जून के महीने में बैंक कई दिन बंद रहेंगे। इसलिए अगर आपको बैंक ब्रांच में कोई काम है तो छुट्टियों की लिस्ट जरूर पढ़ लें। दरअसल रिजर्व बैंक हर महीने बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। जून के महीने में बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे। इसमें वीकेंड और त्योहार की छुट्टियां शामिल होंगी। रिजर्व बैंक हर महीने छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के हिसाब से छुट्टियां रहेंगी। इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दे दी गई है। दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।
* जून में छुट्टियों की सूची
– 1 जून (रविवार)- सभी राज्यों में बैंक बंद
– 6 जून (शुक्रवार)- ईद-उल-अजहा (केरल में बैंक बंद)
– 7 जून (शनिवार)- बकरीद (देश में सभी बैंक बंद)
– 8 जून (रविवार)
– 11 जून (बुधवार)- संत कबीर जयंती (हिमाचल और सिक्किम में बैंक बंद)
– 14 जून (शनिवार)- दूसरा शनिवार (देश में सभी बैंक बंद)
– 15 जून (रविवार)- देश में सभी बैंक बंद
– 22 जून (रविवार)- सभी बैंकों की छुट्टी
– 27 जून (शुक्रवार)- रथ यात्रा/कांग (ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद)
– 28 जून (शनिवार)- चौथा शनिवार (सभी राज्यों में बैंक बंद)
– 29 जून (रविवार)- बैंक बंद
– 30 जून (सोमवार)- रेमना नी (मिजोरम में बैंक बंद)
* ऑनलाइन सेवा चालू
जून में भले ही बैंक 12 दिन बंद रहें, लेकिन ऑनलाइन सेवाएँ जारी रहेंगी। आप ऑनलाइन लेन-देन कर सकते हैं। लेकिन छुट्टियों के दौरान आप चेक क्लियर नहीं कर पाएँगे या बैंकिंग नहीं कर पाएँगे। मगर डिजिटल सेवाएँ जारी रहेंगी।