राज्य के दो लाख बच्चों का इंटर में नामांकन का संकट
विगत 5वर्षों में राज्य सरकार ने नहीं बढ़ाई बुनियादी सुविधाएं
*हेमंत सरकार विकास विरोधी, जनता के विकास से है बेरुखी
दुमका ब्यूरो
दुमका। मोदी सरकार की 11 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की वहीं हेमंत सरकार की विफलताओं को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 साल में देश की सुरक्षा काफी मजबूत हुए हैं। देश की सीमा आज पूरी तरह से सुरक्षित हैं। कहा कि सुरक्षा के मामले में वर्ष 2014 से पहले हिन्दुस्तान के हर शहर में बम ब्लास्ट जैसी घटनाएं होती थी। 2014 के पहले पाकिस्तान से आतंकवादी हिन्दुस्तान में घुसकर मरते थे और हमारी सरकार कुछ नहीं कर पाती थी।
उक्त बातें एक दिवसीय दौरे पर दुमका पहुंचे प्रतिपक्ष नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को दुमका परिसदन में पत्रकारों से की। उन्होंने कहा कि पहलाम में हुई आतंकी घटना के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चले ऑपरेशन सिंदूर व देश के मजबूत डिफेंस सिस्टम से देशवासी ही नहीं आज दुनिया के लोग भारत को सबसे सुरक्षित देश मान रही है। उन्होंने निराशा जाहिर करते हुए कहा बुनियादी सुविधा की कमी से एसकेएमयू के कई महाविद्यालय में बी. एड कॉलेज को मान्यता और इंटर नामांकन नहीं मिल पा रही है। इसको लेकर राज्य सरकार जिम्मेवार है।
————————————–
देश की सीमा व देश का बड़ा हिस्सा आतंकवाद व उग्रवाद से था प्रभावित
नरेंद्र मोदी के 2014 में देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद सरहद भी सुरक्षित हुआ और देश के भीतर 70 से 80 प्रतिशत उग्रवाद भी कम हुए।
——————————
सत्ता में बैठे लोग सिर्फ लूटने में लगे
हेमंत सरकार को झारखंड़ियों की चिंता नहीं । हेमंत सरकार को आम लोगों से कोई मतलब नहीं रह गया है। सत्ता में बैठे लोग केवल लूटने में लगे हैं। यहां के बालू, पत्थर, कोयला के अलावे अब दूसरों की जमीन पर भी कब्जा जमा रहे हैं।
———————–
केवल लूटने व लूटाने में लगी है हेमंत सरकार
बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर हमला करते हुए कहा कि झारखंड सरकार को झारखंडियों चिंता नहीं है। केवल लूटने व लूटाने में लगी है। कहा स्थिति यह है कि कोल कंपनी में किसी को ट्रांसपोर्टिंग लेने के लिए बसंत सोरेन से बात करनी होगी। कोयला दुमका में कोयला डंपिंग मामले पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जब चाहेगी रेलवे डंपिंग यार्ड दूसरे जगह पर ले जाएगी यह राज्य सरकार का मामला है।
———————
झारखंड में स्थाई डीजीपी नहीं,एसीबी और सीआईडी के भी कार्यभार संभाल रहे हैं अस्थाई डीजीपी
झारखंड असंवेदनशील प्रदेश है। पिछले दिनों झारखंड से कई आतंकवादियों का ठिकाना मिला है और यहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। बावजूद झारखंड जैसे प्रदेश में दो महीना हो गया है स्थायी डीजीपी तक नहीं है। आज जिनसे सरकार काम करा रही है वह इनलीगल है। 30 अप्रैल को ही उनकी कार्य अवधी समाप्त हो चूका है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के पत्र को उस समय ही मैं नें ट्वीट कर दिया था। उसके बाद भी सरकार उन्हें डीजीपी बना रखा है। इतना ही नहीं एसीबी और सीआईडी के भी डीजीपी वहीं हैं।
—————————–
डिफेंस मामले में भारत बन रहा है आत्मनिर्भर
झारखंड सरकार कानून व्यवस्था व आतंकवादियों पर कितनी गंभीर है इस बात से समझ सकते हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में घपले, घोटाले व भ्रष्टाचार की होती थी चर्चाएं कहा डिफेंस के मामले में भी आज 60 से 70% वैपन भारत में ही बनता है। देश में 2004 से 14 के बीच अनेक बड़े-बड़े घोटाले
हुए, घोटाले- भ्रष्टाचार की चर्चाएं होती रही। 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व 11 सालों में हुए विकास व सुरक्षा की बात होती है। इन 11 साल में देश भर से एक लाख करोड़ से भी ज्यादा रुपए जब्त हुए, जिसमें झारखंड में करोड़ों रुपए शामिल है।
———————————
हेमंत सरकार कभी नहीं चाहती है लागू हो पेसा कानून
आदिवासी मुख्यमंत्री पेसा कानून लागू करने में असमर्थ हो रहे। उन्होंने कहा कि ये सरकार लूटने केलिए ग्राम सभा को मजबूत नहीं होने देना चाहती। निकाय चुनाव नहीं होने के कारण केंद्रीय फंड से राज्य को वंचित रहना पड़ रहा है।
कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जितना मेडिकल कॉलेज बना, इतना तो मात्र भाजपा सरकार के 11 साल के कार्यकाल में बना
आजादी के बाद देश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जितना मेडिकल कॉलेज बना, उतना तो प्रधानमंत्री के 11 साल के कार्यकाल में ही बन गया। डिजिटल के मामले में भी भारत आज काफी आगे है, दुनिया के 40 प्रतिशत डिजिटल पेमेंट केवल भारत देश में होता है। कहा मोदी के नेतृत्व में सुशासन के साथ-साथ देश में गरीब कल्याण के भी काफी काम हुए। उपरोक्त मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव कांत, मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल के अलावे
अन्य मौजूद रहे।