रांची । आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देश पर पार्टी के प्रधान महासचिव और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने शुक्रवार को संगठन विस्तार अभियान को गति देने के संथाल परगना में जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है।
पार्टी की ओर से संथाल के छात्र युवा आजसू प्रभारी के रूप में केंद्रीय महासचिव अजय कुमार और दिलीप किस्कू को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दुमका में अरुण महतो और विक्रम सिंह, साहिबगंज में आलोक जॉय पाल और मनोज मरांडी, गोड्डा में सचिन कुशवाहा और ध्रुव साह, देवघर में संजीव महतो और देवेंद्र महतो, जामताड़ा में मनोज सिंह मेलर और विनोद प्रसाद और पाकुड़ में चतुरानन पांडे और केदार महतो को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में पार्टी के संगठन को संथाल परगना में नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने जिला प्रभारियों को उन्होंने इन पदाधिकारियों से जिलों में बैठक कर जल्दह प्रखंड प्रभारियों की नियुक्ति करने और ग्राम स्तर तथा संगठन विस्तार अभियान को गति देने का निर्देश दिया है।
एसटी प्रकोष्ठ के महानगर प्रभारी बने निर्मल
वहीं रांची महानगर अनुसूचित जनजाति प्रभारी निर्मल उरांव को बनाया गया है, जबकि महादेव टोप्पो और सुरेन्द्र लिंडा को पार्टी की रांची महानगर संयोजक मंडली का सदस्य बनाया गया है। इन्हें रांची महानगर में आदिवासी जनता के बीच पार्टी के संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया गया है।