झारखंड में वित्तीय समावेशन पर बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट मॉडल के प्रभाव पर किया शोध, संताल परगना पर रहा विशेष फोकस

देवघर। रिखिया रोड स्थित बलसरा के कोड़ाबांध गांव निवासी नेहा कुमारी बर्मन को नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर की ओर से कॉमर्स विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उनके पति अमरनाथ पोद्दार ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, नेहा ने 27 अक्तूबर 2026 को अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। उनका शोध झारखंड में वित्तीय समावेशन पर बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट मॉडल के प्रभाव विषय पर आधारित था, जिसमें संताल परगना प्रमंडल पर विशेष फोकस रहा। उन्होंने विश्वविद्यालय के पोखारी परिसर स्थित कॉमर्स विभाग की सहायक प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. श्रद्धा वर्मा के मार्गदर्शन में शोध पूरा किया।
नेहा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय दिवंगत ससुर सुदन पोद्दार की प्रेरणा के साथ सास श्यामा देवी, मां शीला देवी, पिता कृष्णा प्रसाद बर्मन, बड़े भाई विनय पोद्दार, रानी देवी और स्वर्णकार समाज के सहयोग को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



