पुणे में आग की घटनाओं का आंकड़ा 94 पहुंचा, पिछले साल मुकाबले ज्यादा मामले

पुणे । दिवाली के मौके पर लक्ष्मी पूजन के दौरान पुणे शहर में आग लगने की 94 घटनाएं हुईं। शहर के अलग-अलग इलाकों में आग की घटनाओं से दमकल विभाग की मुश्किलें बढ़ गईं। सातारारोड स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में भीषण आग लग गई, जबकि मंगलवर पेठ में एक गोदाम आग की चपेट में आ गया। वहीं, रेंज हिल्स इलाके में एक फ्लैट में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 2025 में 43 घटनाओं के मुकाबले 2026 में यह संख्या बढ़कर 94 हो गई। यानी एक साल में आग की घटनाओं में दोगुने से भी ज्यादा वृद्धि हुई। दिवाली के दौरान आतिशबाजी और अग्नि सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
शुरुआती जांच के मुताबिक पुणे जिले में आग लगने की कई घटनाओं के पीछे दिवाली के दौरान की गई आतिशबाजी को संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, अभी सभी घटनाओं के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अलग-अलग इलाकों में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इन घटनाओं में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
पुणे फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम में दर्ज आग की घटनाओं के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2026 में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया है।
वर्ष आग की घटनाएं
2021 21
2022 19
2023 35
2024 60
2025 43
2026 94



