दुमका। SKMU के 10वें दीक्षांत समारोह में तोकिपुर बी.एड. महाविद्यालय का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हुआ है। महाविद्यालय के सत्र 2024-26 के प्रतिभावान प्रशिक्षणार्थी शुभम कुमार को गुरुवार आयोजित 10वें दीक्षांत समारोह के गरिमामयी मंच पर राज्यपाल संतोष गंगवार द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। शुभम कुमार ने पूरे विश्वविद्यालय के बी० एड० संकाय में सत्र 2024-26 के टॉपर बनकर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।
शुभम की इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि पर तोकिपुर बी.एड. महाविद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। महाविद्यालय के सचिव नरेन कुमार मोदी और प्राचार्या डॉक्टर कल्पना कुमारी और प्रबंधन के महेश मंडल ने संयुक्त रूप से शुभम को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि शुभम की यह सफलता महाविद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है।
इस विशेष अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन के महेश मंडल, डॉ पीके ठाकुर, तौसीफ अहमद, देवयानी सरकार, सुरेश बास्की, शमिता सिन्हा, समित पाल, मौसमी घोष और किरण बाला टुडू सहित सभी प्राध्यापकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सभी ने इस शानदार कामयाबी के लिए शुभम कुमार को ढेरों शुभकामनाएं और बधाई दी है।




