हजारीबाग । हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र के मटवारी स्थित होटल एके इंटरनेशनल पर गुरुवार देर रात फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। अपराधियाें ने हाेटल में चार राउंड गाेलियां चलाई, जिससे वहां अफरा -तफरी मच गई। फायरिंग में होटल के शीशे टूटे, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
घटना के बाद होटल के कर्मचारियों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना के बाद, एएसपी अमित कुमार, एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह, कोरा थाना प्रभारी नेमधारी रजक और शहर के अन्य कई थानों के एसएचओ व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गहन जांच शुरू की। हमलावरों की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास की जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल, इलाके में दहशत का माहौल है। हजारीबाग के एसपी अमन कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और जांच के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


