जसीडीह में युवा कांग्रेस की गोड्डा लोकसभा स्तरीय अंबेडकर क्विज प्रतियोगिता, टॉप-15 प्रतिभागियों को मिला सम्मान
देवघर। युवा कांग्रेस की ओर से जसीडीह स्थित एक्सक्लूसिव गार्डन में गोड्डा लोकसभा स्तरीय डॉ बीआर अंबेडकर क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। इसमें देवघर, मधुपुर और जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के 285 छात्र-छात्राओं और युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का समन्वय युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आर्कदित्य यादव ने किया। परीक्षा और अंतिम क्विज राउंड के बाद शीर्ष 15 प्रतिभागियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में विक्रम भैया ने पहला स्थान प्राप्त किया। उन्हें 15 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दिया। मोहम्मद नदीम सरवर दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 14 हजार रुपये मिले। मोहम्मद मेराज अंसारी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर 13 हजार रुपये का पुरस्कार हासिल किया। पुरस्कार वितरण में विधायक सुरेश पासवान और प्रदीप यादव शामिल रहे। अन्य पुरस्कार विजेताओं में बबलू कुमार यादव, अरविंद कुमार यादव, चंदन यादव, विष्णु गुप्ता, सोनम भारती, रहमत अंसारी और आलोक रंजन शामिल रहे। शेष चयनित प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं में संविधान के प्रति जागरूकता और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का उत्साह बढ़ेगा। विधायक प्रदीप यादव और सुरेश पासवान ने भी आयोजन की सराहना की। निर्णायक मंडली में गुलशन कुमार, नवीन उर्फ गुड्डू यादव और जयकांत भगत शामिल थे। मौके पर सतीश पाल मुंजनी, डॉ मुन्नम संजय, जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास, युवा जिलाध्यक्ष आशीष भारद्वाज, संजय कुमार, उदय प्रकाश, मुकुंद दास, नागेश्वर सिंह, जय शंकर झा, अजीत महात्मा, दिनेश कुमार मंडल और महेश चंद्रवंशी सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।


