मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि कहा है कि अब उनकी टीम में वापसी होने चाहिये। गावस्कर का कहना है कि वापसी के लिए उम्र नहीं प्रदर्शन ओर फिटनेस को देखा जाना चाहिये। गावस्कर ने क्रुणाल की गेंदबाजी को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि क्रुणाल गेंद को बहुत ज्यादा घुमाने वाले गेंदबाज नहीं हैं, लेकिन वह अपनी लाइन और लेंथ में लगातार बदलाव करते हैं। वे बल्लेबाज के इरादे को समझते हुए गेंदबाजी करते हैं और कभी पैड की तरफ गेंद डालते हैं, तो कभी बाउंसर का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करते हैं। उनका लक्ष्य केवल विकेट लेना ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजों पर अंकुश लगाना भी होता है, जिससे टीम पर दबाव बढ़ता है।गावस्कर के मुताबिक, क्रुणाल खेल को अच्छी तरह समझने वाले खिलाड़ी हैं और मैदान पर हमेशा कोई न कोई योजना बनाकर उतरते हैं। उन्होंने बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी क्रुणाल के योगदान की सराहना की। गावस्कर का मानना है कि विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए टीम में ऐसे खिलाड़ियों को शामिल करना बेहद जरूरी है, जो अपने प्रदर्शन से निर्णायक क्षणों में जीत दिलाने की क्षमता रखते हैं।
क्रुणाल पांड्या ने पिछले कुछ समय में घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं आरसीबी की ओर से साल 2026 के आईपीएल सत्र में गेंद और बल्ले दोनों से महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने 16 मैचों में 30.35 की औसत और 8.45 की इकोनॉमी रेट से 14 विकेट हासिल किए। बल्लेबाजी में भी उन्होंने 226 रन बनाए, जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली गई एक मैच जिताने वाली अर्धशतकीय पारी भी शामिल थी। गौरतलब है कि क्रुणाल अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पिछली दो खिताबी जीत में भी अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।गौरतलब है कि क्रुणाल पांड्या ने आखिरी बार 2021 में श्रीलंका दौरे पर भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद से वह राष्ट्रीय टीम में वापसी नहीं कर सके हैं। अब देखना है कि जिस प्रकार से तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की चार साल के बाद वावसी हुई है। वैसा ही कुछ उनके साथ होता है या नहीं।


