खूंटी । तोरपा प्रखंड क्षेत्र के हुसीर पुरना जराटोली के पास बुधवार को पुलिस ने सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद किया है।
मृतक की पहचान रोन्हे बरटोली निवासी सुनील गुड़िया के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हुसीर पंचायत के मुखिया प्रदीप गुड़िया ने बताया कि सुनील गुड़िया मंगलवार को कुमांग में आयोजित दशहरा मेला देखने गया था।
मेला देखने के बाद वह रात करीब 10 बजे अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने आशंका जताई कि सुनील गुड़िया की मौत सड़क दुर्घटना में होने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


