पांच पूर्व हुई थी मृतक दंपति विक्रम साह व मामूनी बसाक का विवाह
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
उधवा- राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर महेश बथान गांव में शनिवार देर रात एक मार्मिक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है.जहां पत्नी खून से लथपथ बिछावन पर लेटी है. वहीं पति भी उसी कमरे में पत्नी के लाश के ठीक ऊपर रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी.घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के महेश बथान गांव निवासी 25 वर्षीय विक्रम साह कथित तौर पर अपनी 19 वर्षीय पत्नी मामूनी बसाक की शनिवार देर रात चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी पति विक्रम साह ने भी घर में रस्सी का फंदा गले में डालकर खुद आत्महत्या कर लिया.रविवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.घटना के संबंध में बताया जाता है कि विक्रम साह उम्र लगभग 30 वर्ष की शादी थाना क्षेत्र के मनिहारी टोला गांव में मामूनी बसाक उम्र 19 वर्ष से करीब पांच माह पूर्व हुआ था. मृतक पति विक्रम साह केरल से मजदूरी कर कुछ ही दिन पूर्व ही घर आया था.शनिवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मृतक पति ने पत्नी मामूनी बसाक को शनिवार देर रात चाकू से गला रेत दिया.
जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.इधर हत्यारा पति विक्रम साह ने भी स्वयं गला में फंदा डालकर स्वयं आत्महत्या कर ली.हत्या का वजह पारिवारिक कलह बताया जा रहा है. जिसको लेकर पति पत्नी आपस में झगड़ते रहते थे.इसी बीच शनिवार देर अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर लिया.इधर घटना की सूचना मिलने पर राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी सहित अन्य वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली.वहीं पुलिस ने दोनों दम्पति का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेज दिया.पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी है.मृतक दंपति के घर व गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.


