
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
मंडरो- मिर्जाचौकी दुर्गा मंदिर का पट शनिवार को खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा आचार्य मिथलेश पाण्डेय सहित पांच पंडितों के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार कर पूजा किया गया. वहीं मनोकामना पूर्ण होने पर 31भक्तो ने मां दुर्गे की छोटी प्रतिमा मंदिर में दिया . मंदिर में सभी प्रतिमाओं की विधिवत पूजा अर्चना किया गया. पूजा सह मेला को लेकर पूजा समिति ने मिर्जाचौकी बाजार सहित आस-पास के गांव मे आकर्षक विद्युत सज्जा किया गया है. मुख्य सड़क एवं सभी गलियों में रोशनी की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है.
यहां केदारनाथ धाम की तरह भव्य,आकर्षक एवं मनोरम पंडाल बनाया गया है. इसे देखने के लिए सुदूरवर्ती इलाकों से श्रद्धालु उमड़ पड़ी हैं. मिर्जाचौकी थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह सदलबल के साथ विधि-व्यवस्था को संभाले हुए हैं. वही पूजा समिति अध्यक्ष राजीव जयसवाल,सचिव निरंजन जयसवाल, कोषाध्यक्ष श्रीनाथ चौधरी, ट्विंकल भगत, बालेश्वर भगत, दिलीप चौरसिया, बिरेंद्र साह,प्रमोद गुप्ता, सहित दर्जनों सदस्य लगे है. वहीं सदर प्रखंड के हाजीपुर फौजदारी दूर्गा मंदिर परिसर मे मां दुर्गा की प्रतिमा की दर्शन को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी है. मौके पर सुमित कुमार यादव,सचिव चंद्रशेखर यादव,कोषाध्यक्ष दीपक यादव, पंकज कुमार,सिकंदर वर्णवाल सहित दर्जनों लोग पूजा व्यवस्था में लगे है.


