राजमहल- पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जामनगर के कासिम टोला निवासी चैतरु शेख का 18 वर्षीय पुत्र साकीब शेख और जमाल शेख का 24 वर्षीय पुत्र सोहेल शेख बाइक पर सवार होकर राजमहल की ओर आ रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं दूसरी बाइक का चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया.इस दर्दनाक हादसे की चपेट में एक अन्य राहगीर 7 वर्षीय बच्ची भी आ गई.नूर इस्लाम की 7 वर्षीय पुत्री सानिया खातून अपने परिजनों के साथ राजमहल अस्पताल से इलाज कराकर टोटो वाहन से घर लौट रही थी.
घर के पास टोटो से उतरकर जैसे ही वह सड़क पार करने लगी तभी वह इस दुर्घटना का शिकार हो गई. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद साकीब शेख उम्र 18 वर्ष वर्ष को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल सोहेल शेख और बच्ची सानिया खातून की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. वही दुर्घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना के पुलिस सब-इंस्पेक्टर महादेव उरांव, पवन यादव और सर्जन मुर्मू तुरंत अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. फरार हुए दूसरे बाइक चालक की तलाश की जा रही है.


