प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष रंजन बोले-तिरंगा हमारी शान और पहचान,राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान हर भारतीय का प्रथम कर्तव्य
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज-राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और दिल्ली के जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराने के दौरान गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं के विरोध में शुक्रवार को साहिबगंज में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से ‘लहरा दो तिरंगा’ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई.पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष रंजन के नेतृत्व में निकली यह यात्रा सुभाष चौक से शुरू होकर समाहरणालय तक पहुंची.यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाएं.भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा शहर गूंज उठा.दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा लहराने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर में ‘लहरा दो तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है.इसी अभियान के तहत् साहिबगंज में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया.
यात्रा में युवाओं के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया।प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष रंजन ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है.राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का प्रथम कर्तव्य है.तिरंगा लहराना देश के प्रति सम्मान और गौरव की अभिव्यक्ति है.उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा लहराने वाले कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का मामला गंभीर है.लोकतंत्र में देशभक्ति की भावना व्यक्त करने और अपनी बात रखने के अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए.उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a) के तहत् नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्राप्त है.पार्टी की मांग है कि गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई के मामले में केंद्र सरकार उचित कदम उठाए और भविष्य में ऐसी कार्रवाई से बचा जाएं .जिससे नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर सवाल खड़े हों.उन्होंने कहा कि ‘लहरा दो तिरंगा’ अभियान किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है. बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना से जुड़ा अभियान है.यात्रा में अमन यादव,मोहम्मद अयान,रामवीर,अशोक यादव, ललन ठाकुर,राजकुमार दास,सामाजिक कार्यकर्ता सोनू रजक,परफेक्ट कुमार और आशीष कुमार मंडल सहित कई लोग शामिल थे.


