पूर्वी रेलवे अब यात्रियों को देगा फ्लोरल कॉमफर्टर्स, जो हल्के और आरामदायक होंगे
नई दिल्ली । देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है अब दशहरा आने वाला है। इसके बाद नवंबर के महीने में दीवाली और छठ पूजा जैसे त्यौहार हैं यानी आने वाले दिनों में एक के बाद एक त्योहार हैं। ऐसे ही समय में जो लोग नौकरी और पढ़ाई के सिलसिले में अपने घर से दूर रह रहे हैं। वह अपने घर जाएंगे। अगर आप हावड़ा से नई दिल्ली चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सफर करने वाले हैं तो आपको कुछ अलग देखने को मिलेगा। अब ट्रेन में आपको सफेद रंग के कंबल नहीं दिए जाएंगे, बल्कि फ्लोरल डिजाइन वाले प्रीमियम कॉमफर्टर्स दिए जाएंगे।
पूर्वी रेलवे ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए पोस्ट में लिखा- अब हावड़ा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी के फर्स्ट एसी कोच में फ्लोरल डिज़ाइन वाले कॉमफर्टर्स दिए जाएंगे यानी रेलवे ने त्योहारों के दौरान अपने यात्रियों के लिए खास इंतजाम किए हैं। दुर्गा पूजा कोलकाता में सबसे ज्यादा फेमस और भव्य रूप से मनाई जाती है. इस दौरान बड़ी संख्या में कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। यात्रा को बेहतर बनाने के लिए ही ये बदलाव किया है। इसके साथ ही कॉम्फर्टर्स की साफ-सफाई का भी खास ध्यान दिया जाएगा।
बता दें पूर्वी रेलवे ने हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में फ्लोरल डिजाइन वाले कॉमफर्टर्स देने 11 अक्टूबर से शुरू कर दिए हैं। सबसे खास बात तो ये है हर ट्रिप के बाद इन कॉमफर्टर्स को अच्छे से साफ किया जाएगा। यह सामान्य कंबल की तुलना में इनका डिजाइन हल्का और मुलायम होता है। सफेद रंग के कंबल की तुलना में इसका फूलों वाला प्रिंट नया लुक देगा। मुलायम होने की वजह से यात्रियों को इसका इस्तेमाल करने में आरामदायक लगेगा। ये कंबल हल्के होते हैं तो इसकी वजह से यात्रियों को भारीपन महसूस नहीं होगा और नींद अच्छी आएगी। इनके डिजाइन की वजह से ये यात्रियों को लग्जरी फील देगा। खास बात ये है कि फिलहाल पूर्वी रेलवे ने हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में कॉमफर्टर्स की सुविधा दी है। दूसरी ट्रेनों में भी कॉमफर्टर्स दिए जाएंगे, इससे जुड़ी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


