मुंबई । मनोज तिवारी की लाडली बेटी रीति तिवारी बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात कर रही हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि उन्होंने ही अपने पिता को दूसरी शादी करने के लिए प्रेरित किया था। रीति का कहना है कि जब वह 16 साल की थीं, तभी उन्हें यह एहसास हो गया था कि उनके पिता को कोई मिल गई है, लेकिन वे इस बारे में उनसे बात नहीं कर पा रहे थे।
रीति ने कहा, जब मैं 16-17 साल की थी, तब मुझे फील हो गया था कि इनको कोई मिल गई है, लेकिन ये मुझे बोल नहीं पा रहे हैं। समझ आ जाता है, बच्चे बेवकूफ नहीं होते यार। उन्हें लगा कि उनके पिता खुद कभी शादी पर बात नहीं कर पाएंगे, इसलिए यह पहल उन्हें ही करनी होगी। रीति ने बताया, तो मैंने उनको फोन करके बोला, हैलो डैड, आप शादी कर लीजिए। बेटी की इस बात ने मनोज तिवारी को हौसला दिया। उन्होंने रीति से कहा, ठीक है बेटा, अगर तुमने बोला तो डन। बेटी की प्रेरणा से मनोज तिवारी ने दोबारा शादी करने का फैसला किया। यहां यह बताना जरूरी है कि मनोज तिवारी ने 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी। इस रिश्ते से उनकी बेटी रीति का जन्म हुआ। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और 11 साल बाद, 2012 में उनका तलाक फाइनल हो गया। रानी से अलग होने के कई साल बाद, मनोज तिवारी ने अप्रैल 2020 में सुरभि तिवारी से दोबारा शादी की। मनोज और सुरभि अब दो प्यारी बेटियों के माता-पिता हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


