नई दिल्ली । बंगाल के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में शतक लगाने के बाद भावुक हो गये। शतक लगाते ही अभिषेक घटने के बल मैदान में बैठ गये। इस दौरान उककी आंखों से आंसू बह रहे थे। पोरेल के भावुक होने का कारण ये था कि वह पिछले कुछ समय से मुश्किलों से जूझ रहे हैं और टूर्नामेंट के कुछ समय पहले ही जमानत पर रिहा हुए थे।
मैच के बाद पोरेल ने कहा कि वह रोना नहीं चाहते थे पर अपने आंसू रोक नहीं पाए। उन्होंने साफ किया कि पिछले कुछ समय से जिस कठिन दौर का वह सामना कर रहे हैं, उसने उन्हें मानसिक रूप से बेहद मजबूत बनाया है। पोरेल ने कहा कि उनका ध्यान सिर्फ क्रिकेट खेलने और अच्छा प्रदर्शन करने पर है और वह किसी भी विवाद पर बोलने की जगह बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। अपने बल्ले से जवाब देना चाहते हैं।
बंगाल के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज के लिए यह शतक सिर्फ रनों का आंकड़ा नहीं, बल्कि उनकी अंदरूनी ताकत और वापसी का प्रतीक था। पोरेल ने स्वीकार किया कि इन अनुभवों ने उन्हें काफी कुछ सिखाया है और मैदान पर बल्लेबाजी के दौरान भी वह यही सोच रहे थे कि उन्हें किसी को कुछ कहने के बजाय रन बनाकर अपनी बात रखनी है।
रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-सी मुकाबले में दिल्ली ने अपनी पहली पारी में 240 रन बनाए थे। इसके जवाब में पोरेल के शक बंगाल ने शानदार बल्लेबाजी की। दिन का खेल समाप्त होने तक टीम ने 79 ओवर में 3 विकेट पर 304 रन बना लिए थे और दिल्ली पर महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली थी। इस दौरान सुदीप कुमार घरामी 122 रन और अभिषेक पोरेल 114 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 199 रनों की साझेदारी करके टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


