संताल एक्सप्रेस संवाददाता
बरहेट-बरहेट प्रखंड के पचकठिया बाजार में जन वितरण प्रणाली दुकान से जुड़े विवाद में राशन कार्डधारी निमाय चंद्र रूज की कथित तौर पर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है.मामले में राशन कार्डधारी निमाय चंद्र रूज ने दुकान के सदस्य के पति छोटन दत्ता, उनके बड़े भाई मनकु दत्त और पिता विजय दत्ता पर मिलकर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है.पीड़ित के अनुसार आरोपितों ने कच्चे बांस से उनकी बेरहमी से पिटाई की. जिससे वह घायल हो गया.घटना के बाद पीड़ित बरहेट थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई.पीड़ित की शिकायत के अनुसार वह पचकठिया बाजार स्थित जन वितरण प्रणाली दुकान से अपना राशन लेने पहुंचा था. इसी दौरान उन्होने निर्धारित मात्रा से एक किलो कम अनाज दिए जाने का आरोप लगाया. निमाय चंद्र रूज ने कम राशन लेने से इनकार करते हुए इसका विरोध किया. इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि राशन की मात्रा को लेकर हुई कहा-सुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया और छोटन दत्ता, मनकु दत्त तथा विजय दत्ता ने मिलकर उनके साथ मारपीट की.मारपीट के बाद उन्होंने थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा. पीड़ित की शिकायत के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा है. राशन कार्डधारियों को जन वितरण प्रणाली के तहत् निर्धारित मात्रा में अनाज मिलना चाहिए.ऐसे में राशन की मात्रा में कथित कटौती और उसका विरोध करने पर मारपीट का आरोप गंभीर सवाल खड़े करता है.पीड़ित ने यह आरोप लगाया है कि थाना में लिखित शिकायत देने के बाद उन पर आवेदन वापस लेने का दबाव बनाया गया. शिकायत वापस नहीं लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने की बात भी कही गई है. बल्कि उन्हें फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी गई है.फिलहाल मामले में छोटन दत्ता, मनकु दत्त और विजय दत्ता पर लगाए गए आरोपों की लिखित शिकायत थाना को दी गई है.इधर मंनकु दत्ता ने कहा कि मेरे ऊपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है.


