संताल एक्सप्रेस संवाददाता
राजमहल- राजमहल पुलिस ने अवैध लॉटरी टिकट के साथ युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. सोमवार को थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि साहिबगंज पुलिस अधीक्षक बीते दिन संध्या को गुप्त सुचना प्राप्त हुआ कि ग्राम कसवा में अवैध लॉटरी का खरीद-बिक्री किया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक के द्वारा सुचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस निरीक्षक राजमहल प्रभाग के नेतृत्व मे एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल के द्वारा ग्राम कसवा में विधिवत घेराबंदी कर भागते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया. पकड़ाएं व्यक्ति का नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम राजीव मंडल पिता दुखु मंडल साकिन कसवा थाना राजमहल जिला साहिबगंज बताया. व्यक्ति का तालाशी लेने पर उसके पास से एक झोला बरामद हुआ. बरामद झोला को अच्छी तरह से चेक किया गया तो उसमे से भिन्न-भिन्न कंपनियों के कुल 57 बंडल में 1879 पीस अवैध लॉटरी टिकट बरामद हुआ. जिसमें बाजार में लाखों रुपया कीमत बताई जा रहा है. गिरफ्तार अभियुक्त ने अपराध स्वीकारोक्ति ब्यान मे अपना अपराध स्वीकार किया हैं. इस संबंध मे राजमहल थाना कांड संख्या 358/2026 संबंधित धाराओं में दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा हैं. एवं गिरफतार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. मौके पर थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, पुअनि महादेव उरांव, पुअनि ओम प्रकाश चौहान, पुअनि पवन यादव एवं सशस्त्र बल उपस्थित थे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


