नोएडा । नोएडा में आई तेज आंधी और बारिश के चलते थाना फेस वन क्षेत्र के सेक्टर 95 अंडरपास के पास के नीचे भरे पानी में कार सवार सात लोग फंस गए। उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए गुहार लगाई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग और पुलिस की गाड़ियों ने रेस्क्यू करके सभी को बाहर निकाला।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के जनसम्पर्क अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि सोमवार को एनसीआर में तेज बारिश हो रही थी। इसके चलते सेक्टर 95 के पास अंडरपास में पानी भर गया। वहां से एक रेनॉल्ट ट्राइबल कार सवारी भरकर गुजर रही थी। कार गहरे पानी में फंस गई और उसमें बैठे लोगों की जान आफत में आ गई। उन्होंने बताया कि उन लोगों ने तत्काल पुलिस से मदद मांगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू करके कार को बाहर निकाला और उसके अंदर फंसे हुए सभी सात लोगों को सकुशल बचाया। उन्होंने बताया कि कार गुरुग्राम से बुलंदशहर की तरफ जा रही थी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


