संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर (पाकुड़)। हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य पथ स्थित हाई स्कूल मोड़ के समीप स्पीड व्हील नेक्सजन टीवीएस के नए शोरूम का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह एवं शोरूम संचालक सत्यदेव सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया।थाना प्रभारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में टीवीएस का शोरूम खुलने से लोगों को बाइक व स्कूटी खरीदने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे स्थानीय लोगों को सुविधा मिलने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।संचालक सत्यदेव सिंह ने बताया कि शोरूम में टीवीएस के विभिन्न मॉडल उपलब्ध हैं। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ को लेकर ग्राहकों के लिए विशेष योजनाएं भी दी जा रही हैं। वाहन खरीदने पर आकर्षक छूट के साथ हेलमेट नि:शुल्क देने की व्यवस्था है।उद्घाटन समारोह में टीवीएस क्रेडिट के क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक रंजन, विष्णु कुमार, महाप्रबंधक बापी दास समेत अन्य लोग मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


