संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज- 12 वषों में असंभव कार्य को संभव कर दिखाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बातें सूबे के के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सेवा संकल्प अभियान विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत् साहिबगंज पहुंचने के बाद निर्माणाधीन साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल के निर्माण स्थल पर शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही.उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में ऐसे कार्य को कर रहे जो असंभव था. लेकिन उनकी कुशल नेतृत्व एवं इच्छा शक्ति के कारण असंभव कार्य भी हो रहे है.जैसे मोदी जी ने काश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर दिया, मुस्लिम महिलाओं के अधिकार को ध्यान में रखते हुए तीन तलाक जैसी कुप्रथा को कानून बनाकर पार्लियामेंट से पास कर कर समाप्त किया.वहीं 500 वर्षों से विवादित अयोध्या में श्रीराम का मंदिर का निर्माण हुआ.उन्होने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में आये दिन आतंकवादी घटनाएं होती रहती थी.लेकिन मोदी जी ने साफ शब्दों में कहे कि अगर पाकिस्तान की तरफ से आतंकवादी घटनाएं होगी तो घर में घुसकर मारेंगे.जिसका परिणाम सर्जिकल स्ट्राइक,एयर स्टाइल और ऑपरेशन सिंदूर है.पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों से कहे थे कि मार्च 2026 तक देश से आतंकवाद को समाप्त कर देंगे और सरकार ने ऐसा कर दिया.नार्थ ईस्ट का इलाका जुड़ जाएंगा साहिबगंज व संताल परगना से*बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में रोड रेल एवं एयर कनेक्टिविटी पर बेहतर कार्य कर रही है.साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल का निर्माण कार्य चल रहा है.जल्द ही गंगा पुल बन जाएंगी.इस पुल के बन जाने से बिहार के आधा दर्जन जिलों के अलावे नार्थ ईस्ट का इलाका साहिबगंज व संताल परगना से जुड़ जाएंगा.पीएम मोदी ने 25 करोड़ लोगों के किया गरीबी रेखा से बाहर*बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि 12 वषों में मोदी जी ने देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर किये है.उन्होनें गरीबों के कल्याण के लिए महिलाओं को शौचालय योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना,पीएम आवास योजना,80 करोड़ लोगों को पांच किलो अनाज सहित दर्जनों प्रकार की केंद्रीय योजनाओं का लाभ दिलाया है.साहिबगंज के लोगों के सपनों को पूरा कर रहे है नरेंद्र मोदीबाबूलाल मरांडी ने कहा कि साहिबगंज जिले के लोगों का वषों से सपना था कि झारखंड के साहिबगंज से बिहार के मनिहारी के बीच गंगा नदी पर गंगा पुल का निर्माण हो.प्रधान मंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में साहिबगंज जिले के लोगों का सपना पुरा हो रहा है.तेजी से गंगा पुल का निर्माण हो रहा है.उन्होने कहा कि बहुत जल्द साहिबगंज जिलेवासियों का सपना पूरा होने वाला है. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम कुमार यादव,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी, धमेंद्र कुमार,रामानंद साह, मनोज यादव, प्रेमलाल मंडल , राजेश मंडल सहित दर्जनों भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.


