संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज- सूबे के के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सेवा संकल्प अभियान विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत् गुरुवार को साहिबगंज पहुंचे थे.उनके साथ भाजपा मध्य प्रदेश से आए 30 सदस्यीय इन्फ्लुएंसर्स की टीम जिसमें चार महिला ओर 26 पुरुष की टीम शामिल थे. शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे बाबूलाल मरांडी व उनकी टीम का काफिला साहिबगंज परिसदन से निकल कर निर्माणाधीन साहिबगंज- मनिहारी गंगा पुल के कार्य स्थल पर पहुंचा.जहां बाबूलाल मरांडी व उनकी टीम ने निर्माणाधीन साहिबगंज- मनिहारी गंगा पुल का अवलोकन किया.मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम कुमार यादव,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी, धमेंद्र कुमार,रामानंद साह, मनोज यादव, प्रेमलाल मंडल , राजेश मंडल सहित दर्जनों भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

