संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज/राजमहल- नगर पंचायत कार्यालय के के द्वारा बीते दिनों शहर के गांधी चौक के समीप फुटपाथ दुकानदारों के द्वारा सड़क किनारे किए अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई थी.नगर पंचायत के द्वारा की गई कार्रवाई के उपरांत दुकानदारों का शिष्टमंडल राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा के कार्यालय पहुंचकर आने वाले त्यौहार पर दुकानदारी व रोजी-रोटी की बात रखकर दुकानदारों के हित में पहल करने की मांग की थी. विधायक के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि सह नपं उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू ने दुकानदारों व नगर पंचायत कार्यालय के बीच अपने नपं स्थित कार्यालय में वार्ता कराएं. जिसमें सशर्त दुकानदारों को राहत दिलाई गई . शर्त में नपं ने कहा कि रोड के मध्य से 5 फिट की दूरी पर दुकान रहेगा. दुकान के सामानों को दुकान के बाहर सड़क किनारे नहीं रखेंगे. सभी दुकानों में डस्टबिन अनिवार्य है. आगामी त्यौहार को देखते हुए तत्काल यह राहत दी गई है. नपं कार्यालय के माध्यम से वैकल्पिक समाधान पर जहां दुकानदारों मार्केट शिफ्ट कराया जाएंगा.वहां सभी दुकानदार शिफ्ट होकर दुकानदारी करेंगे. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन , वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अयुब अली सहित दर्जनों दुकानदार मौजूद थे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


