रांची । रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर के पुनरुद्धार से जुड़ी अवमानना याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट के आदेश के आलोक में पर्यटन विभाग सचिव हाजिर नहीं हो सके। उनकी ओर से सरकार के अधिवक्ता ने पर्यटन सचिव की उपस्थिति के लिए समय देने का आग्रह किया। बताया कि पर्यटन सचिव नीति आयोग के एक कार्यक्रम में कोलकाता में भाग लेंगे। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई स्थगित करते हुए अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को पर्यटन सचिव के साथ-साथ रामगढ़ डीसी को भी कोर्ट में सशरीर हाजिर होने का निर्देश दिया। आज सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से मंदिर के पुनरुद्धार को लेकर डीएमएफटी फंड से राशि लेने की बात कही गई। जिस पर कोर्ट ने पांच अक्टूबर को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार को डीएमएफटी फंड की स्कीम लाने के लिए कहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


