संताल एक्सप्रेस संवाददाता
बरहेट- बरहेट थाना क्षेत्र के सिंगा मोड़ के समीप ट्रैक्टर व ऑटो के बीच हुई टक्कर में 18 वर्षीय युवती की मौत मौके पर ही हो गई. जबकि ऑटो पर सवार अन्य चार लोग घायल हो गए.घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट लाया गया.सीएचसी में डॉ. तौसीफ आजम, डॉ. सलीम शेख एवं डॉ. संतोष टुडू ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. घायलों में जमालपुर बोड़बांध निवासी 65 वर्षीय हाराधन ठाकुर, पेटखसा गांव निवासी 50 वर्षीय सांतु राम, हरचनपुर गांव निवासी 35 वर्षीय तालामय किस्कू तथा बोरियो थाना क्षेत्र के छोटा बरमसिया निवासी 24 वर्षीय मरियम बेसरा शामिल हैं. प्राथमिक उपचार के बाद तालामय किस्कू को छोड़कर हाराधन ठाकुर, सांतु राम और मरियम बेसरा को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.वहीं चिकित्सकीय जांच के दौरान 18 वर्षीय अनीता किस्कू को मृत घोषित कर दिया गया. मृतका के गांव एवं परिजनों की जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो में सवार सभी लोग बरहेट से बोरियो की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से बरहेट की ओर आ रहे ट्रैक्टर से सिंगा मोड़ के पास ऑटो की टक्कर हो गई.हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


