देवघर संताल एक्सप्रेस :- शहर के सुभाष चौक स्थित परिवार मॉल का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। मॉल का उद्घाटन गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अणुकांत दुबे ने फीता काटकर विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर मॉल प्रबंधन एवं शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। परिवार मॉल में ग्राहकों की पसंद और बदलते फैशन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के परिधानों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। यहां महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों के लिए अलग-अलग डिजाइन और लेटेस्ट फैशन के कपड़े उपलब्ध होंगे। मॉल में पारंपरिक परिधानों के साथ-साथ आधुनिक डिजाइन और ट्रेंडिंग कलेक्शन भी ग्राहकों को देखने को मिलेंगे। उद्घाटन के मौके पर अणुकांत दुबे ने मॉल संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देवघर में लगातार व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार हो रहा है। ऐसे प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय लोगों को खरीदारी के लिए बेहतर विकल्प मिलेंगे।
मॉल प्रबंधन के अनुसार ग्राहकों की सुविधा और पसंद का विशेष ध्यान रखा गया है। एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के परिधानों और डिजाइनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है। शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और नए प्रतिष्ठान का अवलोकन किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


