खाने के सामान मांगने पर दुकानदार व युवक के बीच हुआ था तू-तू-मैं-मैं
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – नगर थाना क्षेत्र के सकरोगड़ चैती दुर्गा के समीप शनिवार की रात लगभग 9:30 बजे एक दुकान में किसी बात को लेकर हुई दुकानदार व दुकान में खाने का सामान लेने पहुंचे एक युवक के साथ झड़प हो गया.और मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया.हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक घायल हो गया.घयल युवक को इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां चिकित्सक डॉ अंकित कुमार ने घायल युवक का इलाज प्रारंभ कर दिया.घायल युवक गुल्लीभट्ठा पांच मोड़ निवासी रामनाथ तांती का 28 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार तांती है.घायल रजनीश कुमार तांती का बाईं कलाई जख्मी हो गया है.घटना के संबंध में घायल रजनीश ने बताया कि मैं एक साथी के साथ गणेश जी का विसर्जन शोभा यात्रा में जा रहा था.जुलूस चैती दुर्गा के आगे निकल गया था.मुझे कुछ खाने का मन किया तो चैती दुर्गा के समीप एक रेस्टोरेंट के जैसा दुकान में जाकर कहा कि कुछ खाने का है तो दिजिए.मैने चार पांच बार कहा लेकिन दुकानदार कुछ जबाब नही दिया.एक स्टाफ ने हमसे कहा कि दुकान का मालिक कहेगा तो सामान देगे.तो मै दुकान से निकलने लगा तो दुकानदार गाली ग्लोज करते हुए हमसे झगड़ा करते हुए धक्का मारते हुए दुकान से निकल दिया.मै बाहर निकल कर बगल में बैठ गया.थोड़ा देर के बाद दुकानदार चाकू लेकर निकला और मेरे उपर चाकू से हमला कर दिया.जिससे मेरा बायी कलाई बुरी तरह जख्मी हो गया.घायल रजनीश ने बताया कि मुझे जिस दुकानदार ने मारा है वह घमंडी साह का पुत्र है.उस समय वह शराब पीया हुआ था. उसके बाद हमारे दोस्तों ने में घायलावस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.वही चिकित्सक ने रात लगभग एक बजे घायल युवक रजनीश को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई.


