मधुपुर : करौ प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा कमेटी के तत्वाधान में केंद्र सरकार द्वारा खान एवं खनिज बिल पारित किए जाने के विरोध में प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन इस धरना प्रदर्शन में उपस्थित थे. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने खान एवं खनिज बिल पास कर झारखंड वासियों के साथ अन्याय किया है. जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगाl अगर सरकार द्वारा बिल को वापस नहीं लिया गया तो झारखंड में रेल रोकने के साथ आर्थिक नाकाबंदी कर दिया जाएगा. झारखंड से एक भी सामान बाहर जाने नहीं दिया जाएगा.
उन्होंने कहा कि महिलाओं को दिए जाने वाले मैया योजना को रोकने का काम केंद्र सरकार कर रही है. केंद्र सरकार द्वारा बराबर हेमंत सोरेन सरकार को परेशान करने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार द्वारा झारखंड में जिस प्रकार विकास किया जा रहा है, उससे केंद्र सरकार का डरी हुई है. धरना प्रदर्शन में हजारों की संख्या में सेकड़ों की संख्या में महिला पुरुष पहुंचे हुए थे. मौके पर वरिष्ठ झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता कंगलू मरांडी, जिला परिषद सदस्य ललन कुमार सिंह, मंत्री प्रतिनिधि गुलाम अशरफ राजू, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुनील हाँसदा, महिला प्रखंड अध्यक्ष रितु पांडे, महिला प्रखंड सचिव अंजली कुमारी, हृदय नारायण चौधरी, जितेंद्र प्रसाद यादव प्रहलाद दास, मंटू मंडल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव दास, सत्यनारायण तुरी, इनामुल हक, भीम टूरी, मिथिलेश सिंह मिट्ठू सिंह, सहित सैकड़ो नेता कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे.


