चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में गुरुवार को एक युवती की हत्या से सनसनी फैल गई। शीतला मंदिर क्षेत्र स्थित किराये के मकान में महिला की धारदार हथियार से महिला की हत्या की गई। मृतका की पहचान अनीता बिंद के रूप में हुई है। वह सोनुआ प्रखंड के महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थी।
अनीता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली थी। वह करीब 15 दिन पहले ही चक्रधरपुर के शीतला मंदिर इलाके में किराये के मकान में रहने आई थी। गुरुवार को उसके प्रेमी अनिल ने कमरे में ही युवती की हत्या कर दी। भागने के क्रम में स्थानीय लोगों के उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर, मकान मालिक का कहना है कि सुबह युवक अचानक युवती के घर पहुंचा। शक होने पर मैं कमरे में गया तो कमरा भीतर से बंद मिला। आवाज लगाने पर युवक के दरवाजा खोला और भागने लगा। इसी बीच उसे पकड़ लिया गया। जबकि कमरे में युवती खून से लथपथ मिली।
दूसरे युवक से संबंध के शक में कि हत्या
आरोपी युवक अनिल कुमार बिंद ने शक में युवती की हत्या करने की बात कही है। उसने बताया कि वह युवती से प्रेम करता था। लेकिन युवती किसी और के साथ घूमने जाती थी। इसलिए उसकी हत्या कर दी। अनिल भी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला बताया जा रहा है। इधर, पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान मिले हैं। लोगों को आशंका है कि शक को लेकर ही दोनों के बीच विवाद हुआ होगा, जिसके बाद युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


