संताल एक्सप्रेस संवाददाता
राजमहल- तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के भोराबांध गांव के एक पोखर में नहाने के क्रम में गांव के ही मदन सोरेन उम्र58 वर्ष की डूबने से मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार भोराबांध गांव के मदन सोरेन उम्र 58 वर्ष नहाने के लिये घर के पास पोखर में गया था .जहां नहाने के क्रम में वह गहरे पानी मे चला गया. जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही तीनपहाड़ थाना के ए एसआई उमेश उपाध्याय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिये राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी गौरव भगत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है. पुलिस मामले कि जांच कर रही हैं.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


