संताल एक्सप्रेस संवाददाता
तीनपहाड़- गणेश पूजनोत्सव के अवसर पर सार्वजनिक गणेश पूजा समिति, बाबुपाड़ा तीनपहाड़ के द्वारा सोमवार को सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. पुरोहित राज किशोर पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न करायी. उन्होंने भगवान गणेश की आराधना की और उन्हें लड्डू का भोग अर्पित किया. मंदिर परिसर के आसपास मेले का भी आयोजन किया गया. वही कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार की संध्या समय बच्चों के बीच डांस प्रतियोगिता आयोजन किया गया है. बुधवार को मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी और अगले दिन को प्रतिमा का विसर्जन गाजे बाजे के साथ किया जायेगा. इसी प्रकार छोटा हरचंदपुर मुरली में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया साथ ही सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, बभनगामा तथा पानी टंकी, हाथीगड़ के पास भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की गयी. इसे सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष मनोज यादव,जीतू यादव, हर्षवर्धन दत्ता, गौतम पंडित, शंभू भगत, अनुज कुमार विवेक दत्ता सहित अन्य ने सहयोग किया .
गणेश पूजनोत्सव पर छोटा हरचंदपुर भक्तिमय वातावरण में महिलाओं ने निकाली कलश शोभायात्रा
तीनपहाड़ – गणेश पूजा के अवसर पर छोटा हरचंदपुर में सोमवार को 151 कुंवारी कन्याओं व सुहागिन महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली. कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से निकल कर पुरे गांव का भ्रमण किया.वही महिलाओं ने पूजा अर्चना के बाद पोखर से अपने आपने कलश में जल भरी.कलश यात्रा वापस मंदिर प्रांगण पहुंच कर समाप्त हुआ. इसके बाद गणेश जी का पूजा अर्चना किया गया.कलश शोभायात्रा को संपन्न कराने में कमेटी के दीपक मंडल,शंभु मंडल,नोबो घोष, मनोज मंडल,पवन मंडल,सुशांतो मंडल,सुरेज मंडल,पंकज मंडल,किरण मंडल,आकाश कुमार,पप्पू मंडल सहित अन्य ने सहयोग किया .


