संताल एक्सप्रेस
रांची। राजधानी के बोरिया रोड स्थित श्री श्याम आर्केड में रविवार को गोल्डन ट्री रेस्ट्रो का भव्य उद्घाटन एएसपी अमर पांडे ने किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोग, व्यवसायी और आमंत्रित अतिथि मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में रांची के पूर्व मेयर प्रत्याशी सोनू खलखो भी शामिल हुए। उद्घाटन के बाद एएसपी अमर पांडे ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया और इसकी साफ-सफाई तथा व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह एक बेहतरीन और हाइजीनिक रेस्टोरेंट है। इस क्षेत्र में इस तरह का आधुनिक रेस्टोरेंट खुलने से स्थानीय लोगों को अच्छा विकल्प मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वादिष्ट भोजन के शौकीनों के लिए यह जगह निश्चित रूप से आकर्षण का केंद्र बनेगी। रेस्टोरेंट के संचालक राकेश राय ने बताया कि गोल्डन ट्री रेस्ट्रो का उद्देश्य लोगों को किफायती कीमत पर स्वादिष्ट और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि यहां गुणवत्ता और हाइजीन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा हर वर्ग के लोगों के बजट को ध्यान में रखते हुए मेन्यू तैयार किया गया है।इस अवसर पर रांची के पूर्व मेयर प्रत्याशी सोनू खलखो ने राकेश राय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर में अच्छे और स्वच्छ भोजन की बढ़ती जरूरत के बीच यह पहल सराहनीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह रेस्टोरेंट लोगों को बेहतर गुणवत्ता का स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराएगा और परिवारों के लिए पसंदीदा स्थान बनेगा।
उन्होंने उद्घाटन समारोह में आमंत्रित करने के लिए रेस्टोरेंट प्रबंधन का आभार भी व्यक्त किया। प्रबंधन के अनुसार, 104, प्रथम तल, श्री श्याम आर्केड, बोरिया रोड, अरसंडे, रांची स्थित गोल्डन ट्री रेस्ट्रो में ग्राहकों को भारतीय, चाइनीज सहित विभिन्न व्यंजन आधुनिक और पारिवारिक माहौल में उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों का स्वागत राकेश राय और पुष्परंजन मिश्रा ने किया।


