अवैध लॉटरी के कारोबार में 5-6 थोक व सैकड़ो खुदरा विक्रेता है शामिल
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – साहिबगंज जिले में अवैध लॉटरी का कारोबार को संचालित करने के लिए लॉटरी माफियाओं का नेटवर्क चेन सिस्टम से काम कर रहा है.इस कारोबार को संचालित करने में पांच से छः थोक कारोबारी एवं सैकड़ों खुदरा विक्रेता शामिल है.जो ऑफलाइन तो ऑफलाइन ऑनलाइन भी लॉटरी का टिकट एवं मनपसंद का लॉटरी का नंबर व्हाट्सएप के माध्यम से बेचने का कार्य कर रहे हैं.लॉटरी के धंधे से जुड़े लोगों के अनुसार अवैध छपाई लॉटरी के कारोबारी पी झुनझुनवाला का लॉटरी साहिबगंज में पांच से छः थोक विक्रेताओं के पास आता है.उसके बाद लॉटरी के थोक विक्रेता खुदरा विक्रेता को लॉटरी बचने के लिए लॉटरी देते हैं.सूत्रों ने बताया कि अवैध लॉटरी के कारोबार में थोक विक्रेता चंदन, सौरभ,सन्नी, कल्लू,राजू अंसारी शामिल है.जबकि इन्हीं थोक विक्रेताओं से लॉटरी लेकर लॉटरी खुदरा विक्रेता गिल्ली,गोदो, राजेश मोदी, संजीव, जितेन्द्र शमीम,साकिर,टिपू,राजू,पवन,चंदन, संजय, कटीमन, रंजीत,नटवर, आकाश रजक,इमाम तारा,बंटी,खुरम, विनोद रमानी, किशन,कुंदन, शंभू,सकील, अज्जू,रज्जाक,मुन्ना अंसारी,बाबू खान, किशन लाल, मुन्ना, काशिद सहित सैकड़ो खुदरा लॉटरी विक्रेता सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक गली मुहल्लों व चौक चौराहों पर घुम घुम कर लॉटरी बेचते है.
चाय पान की दुकान पर भी होती है अवैध लॉटरी की बिक्री
साहिबगंज – साहिबगंज में अवैध लॉटरी का कारोबार दीमक की तरह फैला हुआ है. लॉटरी के खुदरा विक्रेता जहां गली मोहल्ले व चौक चौराहों पर लॉटरी की बिक्री करते हैं. वही नगर के मुख्य सड़क के अलावे गली मोहल्ले के चाय व पान की दुकानों पर भी लॉटरी की बिक्री खुलेआम की जाती है.
जारी……..


