संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – साहिबगंज के गंगा नदी में आई बाढ़ से दियारा व शहरी क्षेत्रों के लोगो का हाल बेहाल है.लोगों के इस मुश्किल की घड़ी में उनकी दर्द पर महरम लगाने के लिए एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर साहिबगंज पुलिस परिवार ने हाथ बढ़ाया है.एसपी के निर्देश पर साहिबगंज पुलिस ने
राजमहल थाना, राधानगर थाना, गंगा थाना और मुफस्सिल थाना परिसर में लंगर की व्यवस्था की है.पुलिस परिवार के द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों को थाना परिसर में भोजन करा रहे है. पुलिस की ओर से शुरू किया गया लंगर प्रभावित परिवारों के लिए वरदान साबित हो रहा है.पुलिस प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों से अपील की गयी है कि वे अपने नजदीकी थाना परिसर में पहुंचकर लंगर में भोजन ग्रहण करें. जरूरतमंद परिवारों तक भोजन पहुंचाने के लिए पुलिस कार्य कर रही है.
*पुलिस का मकसद कोई भूखा ना सोये-एसपी*
साहिबगंज – जिले के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने कहा कि साहिबगंज में आई इस आपदा में प्रभावितों के साथ पुलिस परिवार खड़ा है.बाढ़ प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. इसके लिए पुलिस परिवार अपने स्तर से हरसंभव सहयोग कर रहा है. लंगर शुरू करने का उद्देश्य यही है कि बाढ़ की इस विभिषिका में कोई भी भूखा ना सोये.


